भाइयों को तिलक लगाकर सलामती की दुआ

By: Oct 30th, 2019 12:20 am

नालागढ़ में धूमधाम से मनाया भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज पर्व

नालागढ़ –भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज पर्व नालागढ़ में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाई दूज का पर्व बहन और भाई के बीच अटूट रिश्ते को समर्पित है। यह पर्व दीपावली के बाद कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज के त्योहार में बहने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर भगवान से उनकी लंबी आयु और अच्छे भविष्य की कामना करती हैं। जानकारी अनुसार भैया दूज का त्योहार नालागढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि सरकार द्वारा भैजा दूज पर महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में निःशुल्क सफर का प्रावधान किया गया है, लेकिन बीबीएन क्षेत्र की महिलाओं को सरकार की इस सुविधा का काई खास लाभ नही मिल पाया है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पड़ोसी राज्यों हरियाणा व पंजाब की सीमाओं से सटा हुआ है, जो एचआरटीसी की बसों में निशुल्क सफर करने का लाभ दिया गया है, वह सिर्फ हिमाचल में ही सीमित है। हिमाचल की सीमा क्रॉस करने के उपरांत महिलाओं से बाकायदा टिकट लिए जाते हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सिर्फ थोड़ा सा ही लाभ मिल पाता है। वर्णनीय है कि बीबीएन क्षेत्र की महिलाओं की अधिकांश रिश्तेदारी पंजाब व हरियाणा में है। महिलाएं यहां से पंजाब व हरियाणा की ओर अपने भाइयों को तिलक लगाने जाती है और उधर की महिलाएं यहां अपने भाइयों को टीका लगाने जाती हंै, लेकिन महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सफर का लाभ बहुत कम मिल पाता है। या यूं कहे कि बीबीएन क्षेत्र में ही महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में सफर करने का लाभ मिलता है और जैसे ही बस दूसरे प्रदेश की बार्डर पार करती है, तो महिलाओं को बाकायदा बस में सफर करने के लिए पैसे अदा करने पड़ते हैं। प्रेम ज्योतिष संस्थान के पंडित प्रेम शर्मा ने बताया कि दीपावली के बाद भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App