भाजपा की जीत की खुशी में जलाए दीपक

By: Oct 29th, 2019 12:02 am

रायपुररानी – भाजपा की प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर लड्डू बांट कर मुंह मीठा करवाया गया। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा ने कमल दीप जलाए व लोगों ने भाजपा के झंडे लहराकर खुशी मनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन लाल धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम रत्न, वरिष्ठ नेता कैप्टन श्याम लाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप बहबलपुर, मार्किट कमेटी चेयरमैन हरपाल राणा, आईटी सेल प्रमुख देवेंद्र शास्त्री, युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह, राजेश, रामकुमार, यशपाल राणा, कैलाश , माया मनोज शर्मा (गोल्डी), कमलेश शर्मा, काला आढ़ती, बंटी राणा, अशोक, राजबीर राणा, जसवंत, संजीव शर्मा व सतपाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App