भाजपा की जीत पर ओकओवर में जश्न

By: Oct 25th, 2019 12:01 am

शिमला – धर्मशाला और पच्छा उपचुनाव की जीत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओकओवर में जीत का जश्न देखने को मिला।चुनाव परिणाम आने के बाद शिमला के भाजपा कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में ओकओवर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को चुनने के लिए जनता का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्त्रमों पर विश्वास जताया है जो प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपचुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की जनता के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App