भाजपा को चुनावों में याद आती है जनता

By: Oct 19th, 2019 12:02 am

पंचकूला – हरियाणा प्रदेश से भाजपा अपना शासन घिसते इतनी बौखला गई है कि उसे अब जनता की याद आ रही है, जो जनता जब समस्याओं को लेकर उनके दरवाजे पर जाती थी तो जनता का करना तो दूर की बात, उनकी तरफ नजर दौड़ाना भी उचित नहीं समझते थे। उक्त शब्द शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार को तेजी देते हुए पिंजौर, कालका में दो दर्जन नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बोलते हुए कहे। प्रदीप चौधरी ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश को विकसित करने की बातें करती है, असल में उनके शासनकाल में लोगों ने सबसे ज्यादा समस्याएं झेली हैं। पिंजौर-कालका में ज्यादात्तर क्षेत्र में पेयजल की बड़ी गंभीर समस्या बनी हुई है। अब फिर से भाजपा जनता को गुमराह करने में तुली हुई है, जबकि कालका विधानसभा क्षेत्र की जनता ने यह ठान लिया है कि अब की बार भाजपा को सबक सिखाना होगा और कांग्रेस पार्टी को वोट देकर विजयी बनाना है। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App