भूटान में सम्मानित होंगी विभूतियां

By: Oct 20th, 2019 12:20 am

हिमालय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा सम्मान, अगले माह होगा समारोह

कुल्लू – हिमालयन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही विभूतियों को भूटान में सम्मानित किया जाएगा। खासकर पर्यावरण के संरक्षण में विभूतियों को अवार्ड दिया जाएगा। केयर हिमालय संस्था यह सम्मान देगी। विभूतियों को सम्मानित करने की बात शनिवार को केयर हिमालय संस्था की एडवाइजर शिवानी ठाकुर, अनुराग प्रार्थी, सचिन ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम भूटान के थिंपू में नवंबर महीने में होगा। उन्होंने बताया कि केयर हिमालय सम्मान के लिए चयन टीम द्वारा विभूतियों का चयन किया गया,  जिसमें सांगे टेसेरिंग शामिल हैं। यह अरुणाचल प्रदेश के युवा उद्यमी व समाज सेवक हंै। इन्हें हिमालयन क्षेत्र के पर्यटन विकास में इनके उल्लेखनीय योगदान के लिए केयर हिमालय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विक्रम शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा। यह मनाली और दिल्ली में कार्यरत उद्यमी व समाजसेवक हैं। इन्हें हिमालय क्षेत्र व अन्य विश्व पटल पर सामाजिक कार्यों में अहम योगदान देने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, लाहुल एवं स्पीति ईको टूरिज्म सोसासटी को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व अन्य विभिन्न गतिविधियों में कार्यरत और प्रयासरत है। वहीं, डा. एसएस सामंत को सम्मानित किया जाएगा। यह शिमला में हिमालयन फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट में निदेशक  पद कार्यरत हैं। इन्हें हिमालय क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दोरोजे वांगचुक को सम्मानित किया जाएगा, यह भूटान में कार्यरत हैं। हिमालयन क्षेत्र के विकास में इनका अहम योगदान रहता है। इसके अलावा ओम प्रकाश ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा। यह उद्यम के संस्थापक हैं और बंजार के दूरदराज गांव सजवाड़ के निवासी हैं। युवा उद्यमी केयर हिमालय पुरस्कार से इन्हें सम्मानित किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App