मशीन समेत मलबे में दबा युवक

By: Oct 28th, 2019 12:01 am

उत्तराखंड में दरकी पहाड़ी, तेलका के कामगार की जान गई

तेलका- उत्तराखंड राज्य में सड़क निर्माण कार्य की कटिंग के दौरान भू-स्खलन होने से तेलका क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को उत्तराखंड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक व घायल के परिजन उत्तराखंड रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में तेलका क्षेत्र का मुकेश कुमार निवासी गांव मौडा पोकलेन मशीन आपरेटर और अशोक कुमार निवासी गांव अथेड हेल्पर के तौर पर काम कर रहे थे। शुक्रवार रात को सड़क निर्माण को लेकर कटिंग कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी दरकने से भू-स्खलन आरंभ हो गया। मुकेश कुमार तो किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया, लेकिन अशोक मशीन सहित मलबे में दब गया। परिणामस्वरूप अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। बिना वक्त गंवाए परिजन अशोक का शव लाने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए। उधर, मौडा पंचायत की प्रधान रेखा कपूर ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App