महाराष्ट्र-हरियाणा में आज तय होगी नई सरकार

By: Oct 24th, 2019 12:08 am

नई दिल्ली – महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में की जाएगी। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की 51 सीटों के लिए हुए उप चुनाव के मतों की गिनती भी साथ ही होगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे, जबकि शाम तक ज्यादातर सीटों के नतीज आने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और उसके पास-पास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र में 60 और हरियाणा में 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 3000 से अधिक तथा हरियाणा में 90 सीटों के लिए 1100 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। एग्जिट पोल के अनुमानों में दोनों राज्यों में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है, लेकिन हरियाणा के चुनाव परिणाम चौंका भी सकते हैं। अभी दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधनों की सरकार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App