महीना भर पहले दुल्हन बन आई युवती को ग्रामीणों ने बनाया प्रधान

By: Oct 22nd, 2019 12:02 am

जसपुर – उत्तराखंड के पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। जसपुर के ग्राम मनोरथपुर में एक महीने पहले दुल्हन बनकर आईं हिना परवीन प्रधान बन गई हैं। इससे पहले उनकी जेठानी शहनाज परवीन प्रधान थी। कार्यकल खत्म होने से पहले  डीएम ने शहनात को बर्खास्त कर दिया था। वहीं दूसरी ओर कुमाऊं में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पहला परिणाम धारचूला से आया। यहां निर्दलीय कल्पना नबियाल पांगला से जीती।डीडीहाट में भाजपा से बबीता चुफाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी राजू चौहान को 92 वोटों से हराया। बबीता को 428 और राजू को 336 मत पड़े। बबिता चुफाल पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल की पत्नी है और भाजपा से ब्लाक प्रमुख की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। सबसे रोमांचक जीत नैनीताल जिले में रामगढ ब्लाक की नेकाना ग्रामसभा में दीपा नेगी की रही। उन्होंने अपने निकटस्थ प्रत्याशी को दो वोटो से हराया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App