मास्टर तरसेम भाजपा के मंडल अध्यक्ष

By: Oct 23rd, 2019 12:30 am

बंगाणा में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी बधाई, जिम्मेदारी पर खरा उतरने का किया आह्वान

बंगाणा –ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम और उनकी नई टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अगवाई में क्षेत्र में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं। कुटलैहड़ भाजपा संगठन के चुनाव, चुनाव अधिकारी रघुबीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से मास्टर तरसेम सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही सबसे पहले कुटलैहड़ भाजपा के मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कुटलैहड़ भाजपा मंडल को भंग किया। इसके बाद कुटलैहड़ भाजपा के नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी रघुबीर सिंह ने प्रस्तावित नाम मांगा। इस पर पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णपाल शर्मा ने मास्टर तरसेम सिंह का नाम प्रस्तावित किया। वहीं, बैठक में चरनजीत शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा, बलराम बबलू, जोगेंद्र पोनू ने मास्टर तरसेम सिंह के कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष के प्रस्तावित नाम का समर्थन किया। उसके बाद समयपूर्ण अवधि तक कोई भी ओर नाम कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष प्रस्तावित नहीं हुआ। चुनाव अधिकारी रघुबीर सिंह ने मास्टर तरसेम सिंह को कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वसम्मति द्वारा घोषित कर दिया। उधर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष मास्टर तरसेम सिंह ने कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैह़ड़ भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया। मास्टर तरसेम सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App