मिलावटी चीजों से रहें सावधान

By: Oct 17th, 2019 12:03 am

राजेश कुमार चौहान, जालंधर

त्योहारों के मौसम में खाने-पीने की नकली और मिलावटी चीजों को बेचने की होड़ लग जाती है। आज समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने थोड़े से फायदे के लिए खाने-पीने की चीजों में मिलावट करके दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। सरकार और प्रशासन को आमजन की सेहत की सुरक्षा के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए। बाजार मंे बिकने वाली चीजों की समय-समय पर जांच करनी चाहिए। सरकार लोगों को मिलावटी चीजों, घटिया गुणवत्ता और घटिया चीजों से बचने के लिए जागरूकता के कई अभियान और हेल्पलाइनें भी समय-समय पर शुरू करती आई है, लेकिन जब तक लोग किसी वस्तु या खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दंेगे और किसी गड़बड़ी की शिकायत कंज्यूमर कोर्ट में नहीं करते, तब तक सरकार के उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले संरक्षण के प्रयास कभी भी कामयाब नहीं हो सकते हंै।  

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App