मुंबई लौटे बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा

By: Oct 23rd, 2019 12:32 am

डैहर – हिमाचल व्यंजनों का स्वाद चख बालीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा मुंबई लौट गए हैं। एनएच-21 पर स्थित राजा होटल के मालिक व अपने मित्र राजा ठाकुर के होटल में जंजैहली में फिल्म वनरक्षक की शूटिंग के बाद मुंबई लौटते हुए राजा ठाकुर के घर में बने हिमाचली व्यजनों का लुफ्त उठाते हुए यशपाल शर्मा ने हिमाचली व्यंजनों की जमकर प्रसंशा की। इस दौरान यशपाल शर्मा ने राजा ठाकुर के घर पर बनी मक्की की रोटी सरसों का साग, भिंडी, करी, चपाती और घर की लस्सी का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने हिमाचली खाने व यहां के लोगों की सादगी की जमकर प्रशंसा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App