मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम में बांटी मिठाइयां

By: Oct 28th, 2019 12:01 am

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ शनिवार को बालिका आश्रम टूटीकंडी में दीपावली के अवसर पर आश्रम की बालिकाओं को मिठाई, फल तथा पटाखे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोशनी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत से अध्ययन करके ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस आश्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करगी। उन्होंने कहा कि आश्रम के फर्श तथा अन्य मरम्मत कार्यों के लिए भी धन उपलब्ध करवाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक डा. भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App