मैदान में उतरी महिला कांग्रेस

By: Oct 6th, 2019 12:30 am

शिमला – प्रदेश महिला कांग्रेस ने पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव में प्रचार के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचने को कहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने चुनाव  प्रचार के ड्यूटी चार्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस पर इन चुनावों की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महिला कांग्रेस  की सचिव शशि ठाकुर व विनी शर्मा ने बताया कि धर्मशाला और पच्छाद क्षेत्र की महिला कांग्रेस की सदस्यों ने अपना-अपना दायित्व संभाल लिया है, जबकि शिमला व अन्य जिलों की महिला कार्यकर्ता दशमी के बाद इन दोनों क्षेत्रों में अपना अपना दायित्व संभाल लेंगी। ड्यूटी चार्ट के अनुसार पच्छाद में शांता राजटा, शारदा ठाकुर, विनी शर्मा, कविता कंवर, निर्मला ठाकुर, कमला वर्मा, विमला ठाकुर, बबली, शशि बहल, तनु चौहान, गौरजा शर्मा, कमलेश ठाकुर, अनीता शर्मा, मीना कश्यप, निर्मला देवी, सावित्री सांख्यान, उमा शर्मा, काजल शर्मा, पूजा सकलानी, सुरेंद्र विर्दी, सुमन चौधरी, शकुंतला चौहान,  माला मेहता, शशि ठाकुर, ईशरा हेटा,  पुष्पा शोभटा, सरोज नेगी, ललीता,  सत्य वर्मा, कमला शर्मा,  उषा डोगरा, हीरा श्याम, नेहा शर्मा,  शांता जनदेव, सत्या मदायक, सरीता शर्मा,  राधा मेहता, चंपा ठाकुर, उर्मिला, सुनीता गर्ग, कविता सिंह, अलका शर्मा,  उपमा दीवान, सीमा अत्री, आरती निर्मोही, राजेश्वरी शर्मा व प्रोमिला देवी की ड्यूटी लगाई गई है। धर्मशाला चुनाव क्षेत्र में प्रेम लता ठाकुर, प्रभा पालसार, पूजा ठाकुर, आलमी देवी, सरोज शर्मा, नीलम शर्मा, सुमन ठाकुर, अनु राणा, वृंदा सिंह, सरीता सेंनी, सुरेखा जम्वाल, सुषमा शर्मा, राकेश रानी, कंचन ठाकुर, गोदाबरी चन्देल, पुष्पा ठाकुर, राजेंद्र कौर, उर्मिला ठाकुर, इंद्रा शर्मा,  अमनप्रीत कौर, राज दीवान, सुरेश अवस्थी, निशा शर्मा,  प्रभा वर्मा व शांति खांपा को धर्मशाला में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App