रणवीर ने अनुष्का को कहा ‘सुपर’

By: Oct 21st, 2019 12:05 am

दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में आने से पहले रणवीर सिंह एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता टूटा और फिर दोनों ने कोई फिल्म तक साथ नहीं की। हालांकि, दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में अनुष्का जब मेहमान बनकर पहुंची, तो यह साफ हो गया कि अब दोनों के रिश्तों में कड़वाहट नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण अब फिर से देखने को मिला है। दरअसल, रणवीर ने अनुष्का के लेटेस्ट फोटो पर तारीफभरा कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बॉस लेड लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह ब्लू एंड ग्रे कांबिनेशन का चेक जंपसूट पहनी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कान में ईयर के शेप का ही ईयरकफ  पहना हुआ है, जो उनके पूरे कान को कवर किया हुआ है। इन फोटोज को लोगों ने काफी पसंद किया और अब तक इन्हें लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। यहां तक कि इंडियन फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की। उनकी तारीफ करने वालों में रणवीर सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने अनुष्का के लुक की प्रेज करते हुए उसे ‘सुपर’ बताया। वहीं अपने विटी कमेंट्स के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन कपूर ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सोना कितना सोना है’। इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी बनाते हुए एक्ट्रेस के लुक को हॉट बताया। बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल अपने बिजनस को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। उनका खुद का फैशन क्लोदिंग ब्रांड है। इसके साथ ही वह बतौर प्रोड्यूसर भी तीन वेब शो प्रोड्यूस कर रही हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App