रहाणे का घरेलू मैदान पर तीन साल बाद शतक

By: Oct 21st, 2019 12:05 am

रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट रांची स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन पहले सत्र में ही पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (115 रन) ने 169 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी पूरी की। देखा जाए तो वर्ष की यह उनकी दूसरी टेस्ट सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, देखा जाए तो तीन साल बाद उन्होंने घरेलू मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार भारत में शतक अक्तूबर, 2016 में लगाया था, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आया था। उन्होंने 188 रन की पारी खेली थी। 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App