राज्यपाल ने जांचा गर्ल्ज पोलीटेक्नीक

By: Oct 24th, 2019 12:20 am

संस्थान के फार्मेसी की केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक लैब के साथ लाइब्रेरी में जांची व्यवस्था, छात्राओं से किए सवाल-जवाब

कंडाघाट –प्रदेश के एक मात्र महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट का राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान के फार्मेसी की केमिस्ट्री लैब, इलेक्ट्रॉनिक लैब के साथ लाइब्रेरी की जांच की।  इसके बाद उन्होंने संस्थान की छात्राओं से प्रश्न भी पूछे। छात्राओं ने भी पूछे गए सभी सवालों के उत्तर सही दिए। इस दौरान संस्थान की छात्राओं जिनमंे फार्मेसी प्रथम वर्ष की यनिया सीधी ने हम भूल गए रे हर बात मगर तेरा प्यार नहीं भूले, क्या क्या हुआ दिल के साथ मगर तेरा प्यार नहीं भूले, जबकि कम्प्यूटर फाइनल ईयर की साक्षी व फस्ट ईयर की कोमल ने  माए नी मेरिये शिमले दी राहंे चंबा कितनी दूर गाना प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। जानकारी के अनुसार प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का कंडाघाट के विश्राम गृह में पहुंचने पर एडीएम सोलन विवेक चंदेल की अगुवाई में तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता, एएसपी सोलन डा. शिव कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। गॉड ऑफ ऑनर देने के बाद राज्यपाल का काफिला महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट के लिए रवाना हो गया। महिला बहुतकनीकी संस्थान पहंुचने पर संस्थान के स्टाफ व छात्राओं द्वारा राज्य पाल का भव्य स्वागत किया। राज्यपाल ने भी स्वागत के लिए खड़ी सभी संस्थान की छात्राओं के साथ हाथ मिलाकर स्वागत का अभिवादन किया। इस मौके पर एडीएम सोलन विवेक चंदेल, एएसपी सोलन डा. शिव कुमार, डीएसपी सोलन योगेश दत्त जोशी, तहसीलदार कंडाघाट ओपी मेहता, कार्यकारी थाना प्रभारी कंडाघाट गीतांजलि, प्रिंसीपल विनीता आर्य सहित संस्थान स्टाफ शालिनी ठाकुर, नल्ली महाजन, देस राज ठाकुर, अनुराग गौतम, निशी वर्मा, निर्लिप्त राणा, नीरज गुप्ता, उदय चौहान, सतीश चौहान, ललित हिमराल, अमित कुमार, अतुल शर्मा मदन गोपाल दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

मूल मंत्र का सही उत्तर नहीं दे पाई छात्रा…

अपने इस दौरे के दौरान राज्यपाल ने छात्राओं के साथ की जा रही बात चीत की तरफ छात्राओं का ध्यान है कि नहीं को लेकर उन्होंने छात्राओं को जीवन के तीन मूल मंत्र  मन, बुद्धि व शरीर बताए मूल मंत्र बताने के बाद तुरंत उपस्थित छात्राओं में से राज्यपाल ने एक छात्रा को उठा कर तीन मूल मंत्र बताने के लिए कहा इस पर संस्थान की छात्रा ने मन, बुद्धि व इच्छा बता डाला  जबकि इच्छा के बदले शरीर बताना था छात्रा के इस उत्तर से राज्यपाल भी हस पड़े और संस्थान की छात्राओं को जो बात बताई जाती है उसे ध्यान पूर्वक सुनने को कहा।

ये पूछे सवाल…

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महिला बहुतकनीकी संस्थान का औचक निरीक्षण करने के बाद छात्राओं से बात चीत के दौरान पहला सवाल रहा कि बड़े होकर क्या बनना है। दूसरा सवाल पूर्व राष्ट्रपति का क्या नाम है व उनके बारे में कुछ बताएं। जबकि तीसरा सवाल चांद पर सबसे पहले कौन गया था, उसका नाम क्या है। इसके बाद राज्यपाल ने प्रश्न किया कि आप मंे कौन सबसे अच्छा गाता है। जिसके बाद इस संस्थान की तीन छात्राओं जिनमें यनिया सीधी, साक्षी व कोमल ने गाना प्रस्तुत कर सभी गणमान्य लोगों का मन मोह लिया।

पेंशन बहाली की उठाई मांग..

संस्थान के लैब टेक्नीशियन देशराज ठाकुर ने राज्यपाल से कर्मचारियों की 2003 के बाद लगे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन  बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह समस्या पहुंचाने का भी आग्रह किया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App