राफेल है, तो बालाकोट के लिए पाकिस्तान जाने की जरूरत नहीं

By: Oct 14th, 2019 12:03 am

करनाल – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। राफेल लड़ाकू विमान का जिक्र करते हुए राजनाथ ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को यह चेतावनी दी। रक्षा मंत्री ने दो टूक कहा कि जब राफेल जैसे लड़ाकू विमान होते हैं तो फिर बालाकोट स्ट्राइक के लिए पाक जाने की जरूरत नहीं है। हम भारत में बैठकर ही वहां के आतंकी शिविरों को खत्म कर सकते हैं। वहीं, राफेल के बहाने उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि राफेल पर कांग्रेस के बयानों से पाकिस्तान को ताकत मिलती है। करनाल में एक चुनावी रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी। इस दौरान राफेल के बहाने राजनाथ ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारा जो स्वभाव था, मैंने कहा कि यह ताकतवर प्लेन मिल रही है। इसका प्रयोग करने के पहले हमें इसकी पूजा करनी चाहिए। इसलिए मैंने उस पर लिखा …नारियल फोड़ा…यहां कांग्रेस के लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया कि मैं सांप्रदायिक हो गया हूं। इन्हें लिखने पर भी आपत्ति है। राजनाथ ने कहा कि जिस समय मैं पूजा कर रहा था, तब सभी धर्मों को मानने वाले लोग थे। सभी लोग पूरी तरह से सहयोग कर रहे थे। इसके बावजूद यहां पर कांग्रेस के लोगों ने हंगामा किया, जबकि इस लड़ाकू विमान के लिए स्वागत करना चाहिए था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App