लुधियाना में तीन सगे भाइयों ने लगाया फंदा

By: Oct 29th, 2019 12:02 am

लुधियाना – पंजाब के शहर लुधियाना के तहत ईश्वर नगर में तीन सगे भाइयों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों ने किसी व्यक्ति से कर्ज लिया था और कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान थे। तीनों शनिवार से लापता थे। सोमवार को उनके घर से दुर्गंध फैली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह (48), मलकीत सिंह (40) और दविंदर (38) के शव घर में अलग-अलग फंदों पर लटके थे। घर में तीनों के पिता हरजिंदर सिंह (73) ही मिले, जो घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। वह चलने-फिरने में भी लाचार हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के अनुसार जिस मकान में तीनों युवक और उनके पिता रह रहे थे, उस मकान मालिक से भी किसी बात पर झगड़ा हुआ था। मामले में छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App