लेफ्टिनेंट जनरल दत्ता सेना के नए एड्जुटेंट जनरल होंगे

By: Oct 30th, 2019 8:10 pm

नयी दिल्ली –लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद दत्ता सेना के नये एड्जुटेंट जनरल नियुक्त किये गये हैं। सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। ले. जनरल दत्ता अभी जालंधर में वज्र कोर के प्रमुख हैं। वह लेफ्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार का स्थान लेंगे जाे गुरूवार को सेवा निवृत हो रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App