वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा

मंडी- महर्षि वाल्मीकि की जयंती से पूर्व संध्या पर मंडी शहर में शोभायात्रा निकाली गई। मंडी शहर में हर साल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाती है। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।