विदेशी मुद्रा भंडार 433.59 अरब डालर बढ़ा

By: Oct 5th, 2019 12:05 am

मुंबई – देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.02 अरब डालर उछलकर 433.59 अरब डालर के अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में यह 38.8 करोड़ डालर लुढ़ककर 428.57 अरब डालर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार की यह छह महीने से ज्यादा की सबसे बड़ी तेजी है। इस साल 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 5.24 अरब डालर बढ़ा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.94 अरब डालर बढ़कर 401.62 अरब डालर पर पहुंच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 10.2 करोड़ डालर की वृद्धि के साथ 26.95 अरब डालर हो गया।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App