विवादित स्थल पर दीपोत्सव के लिए अब कोर्ट जाएंगे संत

By: Oct 15th, 2019 12:02 am

अयोध्या – अयोध्या के विवादित रामजन्मभूमि स्थल पर आगामी 27 अक्तूबर को दीपोत्सव की अनुमति नहीं मिलने के विरोध में संत समाज अब उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। विश्व हिंदू परिषद ने दीपावली के दिन विवादित स्थल में दीपोत्सव की अनुमति मांगी थी, जिसे जिला प्रशासन ने देने से मना कर दिया। अयोध्या के मंडलायुक्त और रामजन्मभूमि के रिसीवर मनोज मिश्र ने सोमवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार परंपरागत कार्यक्रम के अलावा किसी अन्य आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। अनुमति के लिए संत समाज और साधुओं ने सोमवार को मंडलायुक्त से भी मुलाकात की थी और अनुमति नहीं देने पर अपना रोष भी जताया था।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App