वीरभद्र सिंह के मामले में यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री जयराम।

By: Oct 18th, 2019 1:27 pm

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। पच्छाद जाते समय सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सभी अपना अपना जोर लगा रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले काफी अरसे से अपनी स्तिथि में सुधार के कारण आक्रोशित है। कांग्रेस पार्टी का रोष भी अपनों से और आक्रोश भी अपनों से ही है। इसकी हमारे से कोई वजह नहीं बनती। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की हार निश्चित है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीमारी के कारण चुनाव प्रचार में न उतरने से भाजपा को कितना फायदा होगा, इस पर उन्होंने कहा कि हम उनकी अच्छी सेहत की मनोकामना करते है। ये चुनाव है आते जाते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App