शादी के बंधन में बंधे मधान रियासत के युवराज

मतियाना – ठियोग तहसील की मधान रियासत के देव चंवर राजा योगेंद्र चंद के पुत्र युवराज टीका दिग्वीजय सिंह का विवाह राज पंरपराओं के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले विवाह समारोह में बुशहर, जुणगा, जुब्बल रियासतों के प्रतिनिधियों सहित राणा कोटी अनिरुद्ध सिंह, राणा रितेश, टीका ठियोग, राणा कोटखाई, राणा घूंड, राणा डाडी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शादी समारोह राज परंपराओं के अनुसार कालु नाग देवता धार कंदरू, भराणा, जदूण तथा डोडरा देवता के देव चिन्हों व देव छडि़यो़ तथा कारदारों के आगमन से आरंभ हुआ। राजमाता लीला देवी, देव चंवर राजा योगेंद्र चंद, रानी गीताजंलि चंद ने समारोह में आइ देव छडि़यो, राजाओ, राणाओं तथा कारदारों का शाही अंदाज में भव्य स्वागत किया। समारोह में क्षेत्र की प्रसिद्ध देवठियो शडी मतियाना, मानण, चिखड़, कोटी जैस सहित अन्य देवठियों के कारदारो के साथ हजारों की संख्या में प्रजा उपस्थित रही। टीका दिगवीजय सिंह का विवाह बढाल रोहड़ू के ठाकुर की पुत्री कुमारी चंदेश के साथ राज पंरपरा व देवपंरपरा के अनुसार विधिविधान के साथ संपन्न हुआ।