शिमला को दिवाली गिफ्ट में मिलीं दो इलेक्ट्रिक बसें

By: Oct 23rd, 2019 12:03 am

शिमला – दीपावली पर्व पर राजधानी शिमला को दो इलेक्ट्रिक बसें गिफ्ट के रूप में मिल गई हैं। ये दोनों बसें सात मीटर लंबी हैं, जो गुरुवार से शहर में दौड़ेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोनों बसों की पासिंग कर दी गई है। हालांकि इस महीने 20 ऐसी बसें आनी थीं, लेकिन पहले चरण में दो ही बसें पहुंच पाईं। ऐसे में अब अगले माह 18 अतिरिक्त बसें आएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम का दावा है कि शिमला शहर में अगले महीने सात मीटर इलेक्ट्रिक बस सेवा उपलब्ध मिलेगी। इसके लिए सभी औपचारिकाताएं पूरी कर दी गई हैं। जल्द ही नई बसें शिमला पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। शिमला के लिए नई बसें तैयार हो रही हैं। जल्द ही निगम प्रबंधन का एक दल दिल्ली रवाना हो रहा है, जो दिल्ली में तैयार हो रही बसों का निरीक्षण करेगा। इस दौरान इन बसों में शिमला व पहाड़ी क्षेत्रों के हिसाब से मोडिफिकेशन भी करवाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App