श्याम सिंह बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष

By: Oct 8th, 2019 12:30 am

सरकाघाट के भांबला में हुए चुनावों के दौरान सौंपी जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी भी तय

सरकाघाट, सुंदरनगर, नबाही –हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के चुनाव सरकाघाट उपमंडल के भांबला में हुए। इसमें वर्ष 2019 से 2023 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष की कमान सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. श्याम सिंह ठाकुर को सौंपी गई, जबकि महासचिव केसी ठाकुर और कोषाध्यक्ष आरके भारद्वाज को बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल गोयल व दत्त राम शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज धीमान, राजेंद्र सिंह, हेमंत गुप्ता व राजेश हंस को चुना गया। सहसचिव नरेंद्र ठाकुर, मदन सिंह, अशोक शर्मा, जोगेंद्र सिंह, प्रेस सचिव रजनीश हिमालयन का जिम्मा सौपा गया। ब्रहमू राम, चंद्रशेखर, राजकुमार, संतोष शर्मा, अनिल परवारी और सुरेंद्र ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।अपने चयन पर खिलाडि़यों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए डा. श्यामसिंह ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक ढंग से निभाने का प्रयास करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App