सड़क सविधा से जुड़ा त्यामन गांव

By: Oct 21st, 2019 12:20 am

विधायक रामलाल ठाकुर ने किया उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सुविधा

नम्होल  –नयनादेवी के वर्तमान विधायक रामलाल ठाकुर ने रविवार को त्यामन गांव ग्राम पंचायत घ्याल में सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने  तीन लाख रुपये युवक मंडल त्यामन को अतिरिक्त भवन व बरामदा बनाने के लिए दिया। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में मैनें कभी विकासात्मक कार्यों के लिए न ही धन कमी आने दी और न ही मैं इस विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पीछे हटा। उन्होंने कहा कि वह नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र व जिला बिलासपुर के विकास के लिए वचनवद्ध हैं और आगे भी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं प्रदेश में खेल मंत्री था तब लुहनू खेल परिसर को बनाने व यहां पर खेल छत्रवास खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए थे, लेकिन इस जिला का दुर्भाग्य है अब बिलासपुर से वही खेल छात्रावास अन्य जगहों पर शिफ्ट किये जा रहे हैं। अभी हाल में हॉकी का छात्रावास ऊना में शिफ्ट किया गया, ठीक आज से तीन दिन पहले वॉलीवाल का खेल छात्रावास पंजाब में शिफ्ट किया गया।  इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस जुखाला के अध्यक्ष बाबू राम सिसोदिया, उपप्रधान पदम् देव, जगदीश, देश राज, चन्दू राम ठाकुर और पूर्व प्रधान लेख राम धीमान व अन्य लोग मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App