समाजसेवा में नाम कमा रहीं नितिका शर्मा

By: Oct 22nd, 2019 12:03 am

स्पीति के रंगरिक में बच्चों के विकास में अहम योगदान दे रहीं ‘मिस हिमाचल-2019’

कांगड़ा – वीडियो सॉन्ग के जरिए पूरी दुनिया को शांति का संदेश दे रही ‘मिस हिमाचल-2019’ नितिका शर्मा स्पीति घाटी में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए काम कर रही हैं। नितिका पर्यटन और हिमाचली संस्कृति को प्रोमोट करने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को मुकाम तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। विश्व मंगल श्लोक ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’ के वीडियो गाने में मुख्य किरदार निभा रही नितिका के सॉन्ग को पिछले दो महीने में चार लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। शिमला से ताल्लुक रखने वाली ‘मिस हिमाचल-2019’ नितिका शर्मा अब हिमाचल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ हिमाचली संस्कृति को तवज्जो देने के प्रोजेक्ट पर बड़े स्तर पर काम कर रही हैं। नितिका शर्मा ने दो महीने तक स्पीति घाटी के रंगरिक में बच्चों के उत्थान के लिए चल रहे मुंसेल लिंग स्कूल में निशुल्क कक्षाएं लगाकर बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य किया। ताशी नामग्याल ने यह स्कूल यहां 1993 में स्थापित किया था। नितिका बताती हैं कि बच्चों को व्यक्तित्व विकास देने के साथ वहां उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। महिला सशक्तिकरण और चाइल्ड एजुकेशन को लेकर गंभीर नितिका शर्मा इस दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। साथ ही नितिका योग सिखा कर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करती हैं।  

‘दिव्य हिमाचल’ ने सच किए सपने

नीतिका शर्मा कहती हैं कि खुले आंखों से देखे गए सपने हमेशा साकार होते हैं। नितिका कहती हैं कि उन्होंने जीवन में जो ठान लिया, उसे पूरी शिद्दत से निभाने को तवज्जो देती हैं। नीतिका का कहना है कि जीवन में अच्छा साथ और पॉजीटिव माहौल जरूरी है। हिमाचल में मौकों की कमी नहीं है, बस उन्हें ढूंढने की जरूरत है। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल’ ने उनके सपने सच करने में अहम भूमिका निभाई है। मीडिया ग्रुप के मंच से सफर की शुरुआत कर आज वह कामयाबी की बुलंदियां छू रही हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App