सिटी ब्यूटीफुल में चलेंगे इलेक्ट्रॉनिक वाहन

शहर में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को देखते हुए प्रशासन ने तैयार की ड्राफ्ट पालिसी

चंडीगढ़ –चंडीगढ़ में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ही प्रोमोट किया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर ड्राफ्ट पॉलिसी तैयार की है। इसमें इन्सेंटिव बेस्ड प्रमोशन और टारगेट तय किए गए हैंए इसमें सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ही यूज किया जा सके। पिछले काफी समय से पॉलिसी को लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट काम कर रहा था। इस पर प्रशासन के अलग.अलग डिपार्टमेंट्स के साथ ही पब्लिक से भी ऑब्जेक्शन और सुझाव मांगे जाएंगे। दरअसल, इसी साल मार्च महीने में केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्य और यूटी जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर पॉलिसी नहीं बनाई गई थी, उनको कहा गया था कि वे जल्द से जल्द इस तरह की पालिसी तैयार करें ताकि इन व्हीकल्स को प्रमोट कर सकें। आंध्रा प्रदेश और बाकी कई जगह में पहले ही इस तरह की पॉलिसी बनाई जा चुकी है। प्रशासन ने तय किया है कि वर्ष 2025-26 के बाद रोड टैक्स को रिवाइज्ड किया जाएगा, साथ ही पॉल्यूशन सैस भी पेट्रोल और डीजल पर चलने वाली गाडि़यों पर लगेगा। हालांकिए इसको रिव्यू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो कि सभी फैसले इसको लेकर करेगी।

इंप्लीमेंटेशन के लिए बनेगी कमेटी

इस पालिसी को इंप्लीमेंट करने के लिए कमेटी का गठन होगा, इसकी अधयक्षता एडवाइजर करेंगे जबकि बाकी सभी डिपार्टमेंट्स से सेके्रटरी और एचओडी इस कमेटी में शामिल होंगे। नीति आयोग पहले ही कह चुका है कि 2030 के बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ही देश में बिकेंगे। इसलिए पालिसी में प्रशासन ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ही 2030 के बाद रजिस्टर्ड करने को लेकर फैसला किया है। 2030 तक इलेक्ट्रिक रिक्शा, इलेक्ट्रिक कैब और स्कूल बसें भी इसी क्लीन फ्यूल से चलेंगी।

2027 में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

योजना के अनुसार वर्ष 2027 तक चंडीगढ़ प्रशासन सभी इलेक्ट्रिक बसें ही चंडीगढ़ में चलाएगा जो कि फेज वाइज होगा। साथ ही चंडीगढ़ में सभी गवर्नमेंट फ्लीट को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में कन्वर्ट किया जाएगा, जिसके लिए वर्ष 2026 तक का टारगेट रखा गया है।इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्रमोट करने के लिए प्रशासन सब्सिडी देगा जिसमें 10 से 20 हजार रुपए तक की सब्सिडी टू व्हीलर्स और थ्री व्हीलर्स के लिए होगी जो पहले इस तरह के व्हीकल्स खरीदेंगे।