सिल्वर बैल्स स्कूल में सालाना जलसा 

By: Oct 22nd, 2019 12:20 am

 समारोह में स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

 रोहडू –सिल्वर बैल्स पब्लिक रोहड़ू में वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही है। कार्यक्रम में विधायक मोहनलाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। रंगारंग कार्यक्रम का आगाज स्कूल के छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया। उसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य सुरेखा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्रों ने क्त्रमवार पहाड़ी नाटी, एकल गान, समूहगान, पंजाबी नृत्य सहित नाटिकाओं का मंचन भी किया। छात्रों ने एक के बादएक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया।  कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आरव शर्मा, नक्ष, हिमांश, वंश बनेटा, नव्या, शायना ठाकुर, अथर्व चौहान, स्वास्तिक खुराना, स्मृति मेहता, राघव, काश्वी मोल्टा, व्योम राज, शरविन, अध्यातम, अर्थव शर्मा, लक्ष, नायरा, अलिना प्रकाश, प्रिंस को पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों में अदित्या बगलाट, रागिनी, सुबोध, नेनाक्षी, नीलाक्षी, कार्तिक कलवान, महक, दीपांशी, स्वास्तिका जिंटा, दियाना, राघव, समायरा, नवरीति, दीया सूद, रागिनी, अरूनीमा, दीपांशी, प्राची, मिश्टी, प्रनीत, अराध्या, अभय, शिविका, एडविक, हिमांश को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल की चेयरमैन संतोष काल्टा भी उपस्थित रही।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App