सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत

By: Oct 18th, 2019 12:06 am

शिमला -प्रदेश भर के साथ-साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज पर इस बार भी करवाचौथ के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शिमला में हर साल की तरह गुरुवार को रिज पर नवविवाहित कपल से लेकर अन्य जोड़ों ने पहुंचकर व्रत तोड़ा। घंटों रिज पर टहलकर चांद का इंतजार करती महिलाएं काफी उत्साहित थी। आसमां में छाए बादलों से डर भी था कि आज चांद के दीदार होंगे भी या नहीं, लेकिन 8:40 पर जैसे ही चांद निकला, दुल्हन की लिबास में आई महिलाओं ने छननी के बीच दीया जलाकर चांद का स्वागत किया व अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं के पतियों ने भी पत्नियों से वादा किया कि वह हमेशा उनके सुख-दुख में खड़े रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते शिमला के उपनगरों में चांद काफी लेट निकला। चांद का दीदार करने के लिए बार-बार महिलाएं घर की छत पर निगाहें रखी। जैसे ही चांद निकला महिलाओं ने चांद के दीदार कर अपने जीवन साथी के हाथों से पानी पिया और व्रत तोड़ा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App