सेवादल कल बनाएगा रणनीति

By: Oct 9th, 2019 12:01 am

कांग्रेस ने बुलाई बैठक, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

शिमला – कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रचार की रूपरेखा बनाने व चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए 10 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे धर्मशाला में बैठक रखी गई है, जिसमें सेवादल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को चुनाव प्रचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र करण के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें तुरंत फील्ड में उतरने को कहा गया है। धर्मशाला में चुनाव प्रचार के लिए महासचिव मनोहर लाल कौंडल व प्रदेश सचिव व जिला कांगड़ा सेवादल के प्रभारी उत्तम डोगरा को चुनाव संयोजक तथा अध्यक्ष विनीत धीमान व धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों प्रदेश डा. विजय डोगरा, प्रदेश सचिव आचार्य हरबंस लाल, आत्मा राम, रविंद्र पाल ठाकुर, संयुक्त सचिव विक्रम चौधरी, गुरदास सुमन, विजय कुमार सरस्वती,  पंजाब सिंह, वासु सोनी, संजीव जसवाल, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक विक्रमजीत शर्मा, चिंत राम, करण पठानिया, जगदीश ठाकुर, बबीता ओबराय, जिला नूरपुर के अध्यक्ष पुरुषोतम प्रकाश,  जिला पालमपुर के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, जिला उना के अध्यक्ष डा. राजपाल शर्मा, मंडी के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, पालमपुर यंग बिग्रेड के अध्यक्ष संतोष कुमार,  नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष शाम सिंह, फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगरूप सिंह, नगरोटा बगवां ब्लॉक अध्यक्ष दीपक ठाकुर, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार,  पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चैधरी तथा बैजनाथ ब्लॉक के अध्यक्ष राजेश राणा को चुनाव प्रचार की जिममेदारी दी है। पदाधिकारी चुनाव संयोजक मनोहर लाल कौंडल  व उत्तम डोगरा तथा सह संयोजकों से संपर्क कर शीघ्र ही प्रत्याशी के साथ समन्वय बनाकर प्रचार कार्य में जुट जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App