सोना 70, चांदी 100 रुपए महंगी

By: Oct 18th, 2019 12:05 am

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 70 रुपए चमककर 39680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और औद्योगिक मांग आने से चांदी 100 रुपए की तेजी लेकर 46600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन एवं न्यूयार्क से जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 1.30 डालर की बढ़त में 1488.95 डालर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.30 डालर की मजबूती के साथ 1489.00 डालर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.11 डालर बढ़कर 17.49 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App