सोनू निगम के तरानों पर झूमा कुल्लू

By: Oct 14th, 2019 12:20 am

अंतरराष्ट्रीय दशहरा की बालीवुड स्टार नाइट मंे सोनू निगम ने मचाया धमाल

मनाली – अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड सिंगर सोनू निगम का जादू सिर चढ़ कर बोला। कुल्लू में आयोजित देव महाकुंभ में जहां हजारों लोगांे ने आस्था की डुबकि लगाई, वहीं लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में दशहरा उत्सव के दौरान देश-विदेश के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतिया दे सबका दिल जीत लिया। रविवार को अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड पार्शव गायक सोनू निगम ने जैसे ही मंच संभाला दर्शकों ने उनका तालियां बजा जोरदार स्वागत किया। बालीवुड सिंगर सोनू निगम को सूनने के लिए कलाकेंद्र दर्शकों से पूरी तरह भरा हुआ था। सोनू निगम ने सबसे पहले जहां देव भूमि के देवी-देवताओं को नमन किया, वहीं इसके बाद उन्होंने बालीवुड फिल्मों के गीतों की झड़ी लगा डाली। छठी सांस्कृतिक संध्या में सोनू निगम ने दर्शकों का खुब मनोरंजन किया। बालीवुड पार्शव गायक सोनू निगम की आवाज का जादू जहां दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में लोगों के सिर चढ़ कर बोला, वहीं हिमाचली कलाकारों ने भी सांस्कृतिक संध्या को रंगीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या का आगाज जहां कुल्लवी नाटी के साथ किया गया, वहीं दशहरा उत्सव की बालीवुड नाइट में प्रदेश के लोक गायकों ने हिमाचली तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक भोला राम, जोगिंद्र कुमार, एलएल चौहान, युवराज, स्भाविमान भारद्वाज, शीतल, प्रोमिला ठाकुर, उर्मिला, श्रेर्या, गुड्डी ठाकुर, मान सिंह, बबीता शर्मा, पंकज, टिक्कम राम, दिनेश कुमार, शांति हेटा, मनोज कुमार, पीर सिंह, मनीष, ललीत गर्ग, जगदिश शर्मा, शिवा, पुष्पेंद्र, सूरज, चंपा कुमारी सहित अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान गुजरात के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दे जहां कलाकेंद्र  के माहौल को रंगीन कर दिया, वहीं श्रीलंका के दल ने भी यहां

पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App