सोने की कीमत में 100 रुपए इजाफा

By: Oct 22nd, 2019 12:05 am

नई दिल्ली – विदेशों में कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए बढ़कर 39770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। लंदन एवं न्यूयार्क से जानकारी के अनुसार सोमवार को सोना हाजिर 3.85 डालर की बढ़त के साथ 1494.10 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1495.00 डालर प्रति औंस के करीब बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी रही। चांदी हाजिर 0.30 डालर की बढ़त लेकर 17.81 डालर प्रति औंस बोली गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App