स्वयंसेवियों को बताए अधिकार-कर्त्तव्य

By: Oct 20th, 2019 12:20 am

आनी –   बागीपुल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं को देश सेवा और समाज सेवा के प्रति हर नागरिक के कर्त्तव्य-अधिकार बारे जानकारी दी गई। एनएसएस कैंप के प्रभारी दलीप शर्मा ने बताया कि गांव के छात्रों को शिक्षा खेल, सांस्कृतिक सहित सभी विषयों की जानकारी होनी जरूरी है। स्कूल के प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर ने हर दिन योग करने अपने माता-पिता, गुरुजनों का आदर करना,  असहाय लोगों की मदद करने की बात कही। इसी कैंप में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने स्वास्थ्य संबंधी, लोकमित्र केंद्र की सुविधाओं बारे जानकारीदी गई। यह कैंप 22 अक्तूबर तक जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App