121 बूथों पर बनाए अध्यक्ष-बूथ पालक-बीएलए

By: Oct 12th, 2019 12:20 am

भाजपा मंडल चुराह ने बैठक के दौरान चुनावी प्रभारी की अध्यक्षता में सौंपी जिम्मेदारी

सुरंगानी-भाजपा मंडल चुराह की बैठक का आयोजन शुवार को लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह कल्हेल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष तारा चंद ठाकुर ने की। बैठक में संगठनात्मक चुनाव प्रभारी चुराह रणजीत सिंह पठानिया और इंदौरा मंडल के महामंत्री अश्वनी शर्मा ने भी विशेष तौर से उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान भाजपा मंडल चुराह द्वारा आम सहमति से 121 बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक तथा बीएलए बनाए गए। इसके साथ ही मंडल के 121 बूथों की सूची को संगठनात्मक चुनाव प्रभारी चुराह रणजीत सिंह पठानिया ने सत्यापित किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह पठानिया ने बताया कि जल्द ही मंडलांे के चुनावों की तिथियां निर्धारित की जाएगी। तथा 31 अक्तूबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से बूथों के चुनाव सर्वसम्मति से हुए है। इसी तरह मंडल के चुनाव भी सर्वसम्मति से ही करवाए जाएंगे। बैठक में जिला भाजपा महामंत्री कर्म चंद ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टेक चंद टंडन, मंडल महामंत्री मुनियान खान, उपाध्यक्ष तेज सिंह वर्मा, सचिव हरिंद्र, भाजयुमो अध्यक्ष चुराह यशपाल, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, कोषाध्यक्ष पम्मू ठाकुर, वीरेंद्र राणा, सुखदेव तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App