131 को मिली पुलिस कांस्टेबल की नौकरी, 21 पद फिर भी रह गए खाली।

By: Oct 18th, 2019 1:20 pm

मंडी जिला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इंटरव्यू के बाद महिला व पुरुष कॉन्स्टेबल के 21 पद खाली रह गए हैं। जबकि अन्य पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इंटरव्यू के लिए 152 महिला और पुरुष कॉन्स्टेबल पदों के लिए 390 उम्मीदवार बुलाए गए थे। जिनका मौखिक साक्षात्कार पुलिस लाइन मंडी में लिया गया। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इंटरव्यू दस अक्तूबर से शुरू किए गए थे। सभी कैंडिडेट के इंटरव्यू समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मेल उम्मीदवारों के 99 पदों के लिए इंटरव्यू लिया गया। जिसमें 89 उम्मीदवारों को चयनित किया गया। जबकि 10 पद खाली रह गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से महिला 35 पदों के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाई गई थी। जिसमें 30 पदों पर महिला कांस्टेबलों की भर्ती की गई है। जबकि ड्राइवरों के 18 पदों में से 12 पदों के लिए चालक उम्मीदवारों का चयन किया गया है और 6 चालक पद खाली रह गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App