17 को आएगा नूबिया रेड मैजिक 3एस फोन

By: Oct 16th, 2019 12:06 am

नूबिया ब्रांड ने अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन को भारत में लाने के संबंध में आधिकारिक टीजर पेशकर दिया है। भारत में नूबिया रेड मैजिक 3एस को 17 अक्तूबर को लांच किया जाएगा। रेड मैजिक 3एस भारत में पहले लांच हो चुके रेड मैजिक 3 का अपग्रेड है। नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। हाल ही में रेड मैजिक इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडसेट से रेड मैजिक 3एस को भारत में लॉन्च करने के संबंध में टीजर वीडियो साझा किया गया था। लेकिन इसमें लॉन्च की तारीख का जिक्त्र नहीं था। अब रेड मैजिक इंडिया के ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल पिक्चर में जिस बैनर का इस्तेमाल हुआ है, उसपर लिखा है कि रेड मैजिक 3एस को भारत में 17 अक्तूबर को लांच किया जाएगा। चीनी बाजार में नूबिया रेड मैजिक 3एस के 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 30100 रुपए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App