57 किलोग्राम भार वर्ग में शाश्वत फर्स्ट

By: Oct 20th, 2019 12:20 am

डीएवी बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती-निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू

बिलासपुर – डीएवी स्कूल बिलासपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती व निशानेबाजी दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निरीक्षक एवं बरमाणा स्कूल के प्रिंसीपल सुनील गांगटा ने बताया कि  प्रतियोगिता में 12 डीएवी स्कूल ने भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी बिलासपुर के शाश्वत ने प्रथम स्थान व डीएवी परवाणू के परविंद्र ने द्वितीय स्थान, 61 किलोग्राम भार वर्र्ग में डीएवी बिलासपुर हरप्रीत ने प्रथम व डीएवी हमीरपुर के शुभम ने द्वितीय स्थान, 65 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी चंबा के दीपक ने प्रथम, डीएवी हमीरपुर के अनमोल ने द्वितीय व डीएवी बिलासपुर के भूपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी चंबा के अक्षय ने प्रथम, व डीएवी हमीरपुर के अक्षत ने द्वितीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी चंबर के रोहित ने प्रथम व डीएवी बिलासपुर के कृष ने द्वितीय स्थान, 97 किलोग्राम भार वर्ग डीएवी बिलासपुर के क्षितिज ने प्रथम व डीएवी घुमारवीं के अर्णव द्वितीय व 125 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी बिलासपुर शिवम ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App