देश के लिए कुर्बानी! सियाचिन में कुनिहार का सैनिक शहीद, हिमस्खलन में दबने से गई जान।
सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के पास सोमवार को हुए हिमस्खलन में दबकर कुनिहार का एक सैनिक शहीद हो गया। २२ वर्षीय सेना के जवान मनीष ठाकुर अभी अविवाहित थे और दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। डोगरा रेजिमेंट के यह जवान सोलन जिले की ग्राम पंचायत दोची के स्थायी निवासी थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे। शहीद मनीष ठाकुर की मौत की खबर जैसे ही घरवालों को मिली, तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। घर में मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, जबकि पिता अपने पुत्र की शहादत पर बेसुध है। शहीद का पार्थिव शरीर आज हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लाया जाएगा।