अंबाला में दुराचार करने वाला न्यायिक हिरासत में

By: Nov 19th, 2019 12:02 am

अंबाला – महिला पुलिस थाना अंबाला में दर्ज महिला दुराचार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शीशपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले के संबंध में शिकायकर्ता पीडि़त महिला ने 16 नवंबर 2019 को महिला पुलिस थाना अंबाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि चार नवंबर 2019 को आरोपी शीशपाल ने उससे दुराचार कर जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App