अंबिका रियल्कौन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारियां

By: Nov 1st, 2019 12:05 am

चंडीगढ़ – आजकल कारपोरेट उद्देश्यों और सामाजिक दायित्वों का व्यापार दुनिया में अब दो सामान्य पहलू हैं। व्यावसायिक गतिविधियों को करते हुए कोई भी समाज के प्रति जिम्मेदारियों की अनदेखी नहीं कर सकता है। अंबिका रियल्कौन, एक विशिष्ट रियल एस्टेट बिल्डर एक आदर्श उदाहरण है। कि कैसे व्यापार की पहल और कारपोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। कंपनी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो ने हाल के दिनों में उत्तर भारत में काफी सराहना अर्जित की है। सामाजिक प्रभाव के साथ दिवाली मनाने के लिए, अंबिका रियल्कौन ने पंजाब में सभी जेलों में महिला कैदियों के लिए 1500 स्वच्छता किट वितरित किए हैं। कंपनी ने चंडीगढ़ में स्कूलों में नए भवनों की मरम्मत व निर्माण में सक्रिय भाग लिया है। इसके अलावा, अंबिका रियल्कान अलग-अलग सक्ष्म बच्चों के लिए कई शिविरों को प्रायोजित करने में सहायक रही है। बाल और महिला कल्याण के अलावा अंबिका रियल्कौन ने कई अन्य तरीकों से योगदान देने के लिए भी कदम उठाए हैं। न्यू चंडीगढ़ में एक नए आधुनिक पुलिस स्टेशन के निर्माण में न्यू चंडीगढ़ के अन्य डेवलपर्स के साथ योगदान उल्लेख के योग्य है। समाज में सभी के जीवन को छूते हुए, अंबिका रियल्कौन बड़े पैमाने पर समाज की प्रगति के लिए योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App