अगले तीन दिन खुश्क रहेगा मौसम

By: Nov 13th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हल्की धुंध या कोहरे के कारण हवाई तथा सड़क यातायात पर असर पड़ा और अगले तीन दिनों में इससे राहत के आसार नहीं हैं। मौसम केंद्र के अनुसार पंजाब में अलगे तीन दिन मौसम खुश्क रहने के बाद बारिश के आसार हैं तथा उसके बाद भी कोहरा पड़ने की संभावना है। हरियाणा में मौसम खुश्क रहेगा। क्षेत्र में मंगलवार को हिसार, लुधियाना और सुंदरनगर में कोहरा रहा तथा कुछ स्थानों पर धुंध रही। तेज धूप नहीं खिलने से मौसम में ठंड बनी रही। आदमपुर, करनाल और हिसार और फरीदकोट सबसे ठंडे स्थान रहे, जहां न्यूनतम पारा नौ डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में और अधिक ठंड बढ़ने के आसार हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App