अचीवर्ज अवार्ड से नवाजीं 400 हस्तियां

By: Nov 12th, 2019 12:02 am

प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में काम के लिए दिया सम्मान

चंडीगढ़ – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह द्वारा सोमवार को 400 से अधिक नामी शख्सियतों को विभिन्न क्षेत्र में किए गए शानदार योगदान के लिए अचीवर्ज अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। कैप्टन अमरेंदर सिंह ने कहा कि वह आज इन सभी पंजाबियों को सम्मानित करने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं जिन्होंने अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्तियां अर्जित की हैं। चाहे सार्वजनिक जीवन हो, सेना, सिविल सेवाओं, न्यायपालिका या कानूनी पेशे, कारोबार, कृषि, शैक्षिक, धार्मिक-समाजसेवा, कला, साहित्यकारी, कवि, प्रगतिशील किसान, पर्यावरण प्रेमी, विज्ञान और अनुसंधान, खेल, संस्कृति और मीडिया हमारे लोगों ने देश और पंजाब का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्र की यश अर्जित करने वाली शख्सियतों का सम्मान किया। इनमें सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर जत्थेदार तख्त श्री पटना साहिब, बाबा इकबाल सिंह, बाबा सेवा सिंह, बाबा बलबीर सिंह बूढ़ा दल, संत बाबा महिंदर सिंह, संत अवतार सिंह, संत बलजिंदर सिंह, महंत रमिंदर दास, संत कुलवंत राम भारोमाजरा, संत निर्मल दास बाबा जोढ़े, संत गुरदीप गिरी, संत मक्खण सिंह, संत बाबा महिंदर सिंह लामिया वाले और संत बाबा निहाल सिंह हरी बेलां वाले शामिल थे। कैप्टन अमरेंदर सिंह ने सेना के जनरलों को भी सम्मानित किया, जिनमें पूर्व एयर चीफ  मार्शल बीएस धनोआ, जनरल (सेवा मुक्त) जेजे सिंह, एयर मार्शल जगजीत सिंह, ब्रिगेडियर (सेवा मुक्त) सुखजीत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा मुक्त) केजे सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा मुक्त)द्ध एनएस बराड़ए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा मुक्त), जेएस चीमा, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा मुक्त), सुरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा मुक्त), एनपीएस हीरा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध कॉलमनवीस अरुण शौरी भी शामिल थे। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वालों में जस्टिस मेहताब सिंह गिल, जस्टिस जीआर मजीठिया, जस्टिस अमरबीर सिंह गिल, जस्टिस गुरदेव सिंह, जस्टिस एसएस सारो, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार और एडवोकेट केटीएस तुलसी शामिल हैं। कला, संस्कृति, संगीत और साहित्य के क्षेत्र की जो कोई प्रसिद्ध शख्सियतों का सम्मान किया गया। उनमें सुरजीत पातर, हंसराज हंस, पूर्ण चंद वडाली, मलकीत सिंह, दलीप कौर टिवाना, गुरमीत बावा, भाई बलदीप सिंह, बीनू ढिल्लों, जसविंदर भल्ला, बलवीर ऋषि, मुहम्मद सदीक, सरदूल सिकंदर, पूर्ण शाह कोटी, गुरप्रीत सिंह घुग्गी, प्रीति, बाबू सिंह मान, स्वर्गीय जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी और मनमोहन सिंह शामिल थे। अचीवर्ज अवार्ड हासिल करने वाले प्रसिद्ध एनआरआईज में हरभजन सिंह विर्दी, लार्ड राज लंबू, लार्ड स्वराज पाल, एसपीएस ओबरा, और कमलजीत बख्शी शामिल थे। खेल श्रेणी में मुख्यमंत्री द्वारा पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर, हरमनप्रीत कौर, प्रगट सिंह, करतार सिंह, अवनीत कौर, मनजीत कौर और मान कौर का सम्मान किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App