अब 15 जनवरी तक बेच सकेंगे फसल

By: Nov 29th, 2019 12:02 am

कैथल अनाज मंडी के आढ़तियों को आढ़त का काम करने के लिए मिला डेढ़ माह

कैथल – कैथल अनाज मंडी के आढ़तियों को अपना आढ़त का कार्य करने के लिए डेढ़ माह के लिए जीवनदान मिल गया है। अब आढ़ती अपने मार्केट कमेटी के लाइसेंस पर 15 जनवरी तक किसानों की फसल बेच सकते हैं। जबकि आढ़तियों ने बोर्ड के इस निर्णय को नाकाफी बताया है। कैथल की नई व पुरानी अनाज मंडी में कमेटी के लिए लाइसेंस रिन्यू करवाना पिछले तीन साल से गले की फांस बना हुआ है। यह लाइसेंस मार्के ट कमेटी के द्वारा बनाया जाता है और इसके द्वारा ही आढ़ती किसानों की फसल बेच सकता है। अब की बार अप्रैल माह में काफी भागदौड़ के बाद आढ़तियों के लाइसेंस आठ माह के लिए अस्थाथी तौर पर रिन्यू किए गए थे, जिनकी मियाद 30 नवंबर को समाप्त हो रही थी। इस तारीख के बाद अपने आप आढ़तियों का लाइसेंस अपने आप समाप्त हो जाना था। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार आने पर भाजपा उम्मीदवार लीला राम ने मंडी के आढ़तियों से वादा किया था की उनकी यह समस्या सदा के लिए हल करवा दी जाएगी। अब भाजपा की सरकार है और लीला राम चुनाव जीत चुके है, जिससे आढ़तियों को उम्मीद थी की 30 नवंबर की तारीख समाप्त होने से पहले उनके लाइसेंस पहले की तरह रिन्यू कर दिए जाएंगे, परंतु आढ़तियों को उस समय मायूसी हाथ लगी जब हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के द्वारा मात्र डेढ़ माह के लिये ही आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू करने के आदेश भेज गए। आढ़ती इन आदेशों को अपने साथ धोखा बता रहे हैं।

बोर्ड से 15 जनवरी तक रिन्यू का लैटर

इस बारे में जब मार्केट कमेटी के सचिव दलेल सिंह से जाना गया, तो उन्होंने बताया की उनके पास मुख्यालय से 15 जनवरी तक के लिए रिन्यू करने का लैटर आया है, जिसके लिए रसीदें 30 नवंबर तक काट दी जाएंगी।

31 मार्च तक के आज आएंगे आदेश

इस बारे में मंडी प्रधान कृष्ण मित्तल ने बताया कि ये आदेश पुराने हैं और शुक्रवार को 31 मार्च तक के लिए लाइसेंस रिन्यू करने के आदेश आ जाएंगे। आढ़ती 31 मार्च तक के लिए ही लाइसेंस ही रिन्यू करवाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App