अयोध्या पर फैसला सुनाने वाले जजों को दो भारत रत्न

By: Nov 13th, 2019 12:03 am

बलिया – अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों को भारत रत्न देने की मांग की है। बलिया के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पांचों न्यायाधीशों ने राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला दिया है। देश के 130 करोड़ लोग इस फैसले से खुश हैं। देश के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहला फैसला है, जिसकी सभी लोग सराहना और स्वागत कर रहे हैं। ऐसा फैसला देने वाले न्यायाधीश वास्तव में देश के रत्न हैं। इन सभी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने ओवैसी को बाबर का वंशज करार देते हुए कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान न करने वाले ओवैसी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। ज्ञात हो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ  हो गया है। कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App