अयोध्या मामले पर आए फैसले पर बांटे लड्डू

By: Nov 10th, 2019 12:20 am

भरमौर – हिमाचल प्रदेश खादी व ग्रामोघोग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने अयोध्या मामले पर देश के सर्वोच्च न्यायालय के आए फैसले का ऐतिहासिक करार दिया है। साथ ही समस्त देशवासियों को न्यायालय से आए एतिहासिक फैसले पर बधाई भी दी है। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि हिंदोस्तान के इतिहास में आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इससे पहले पुरुषोत्तम गुलेरिया के भरमौर पहुंचने पर मंडल भाजपा के महामंत्री अनिल कुमार की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बंटी कपूर, पंचायत समिति भरमौर के उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, शनिवार को अयोध्या मामले पर आए फैसले पर भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर खुशी भी जाहिर की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App