आज मौसम साफ, कल से बारिश

By: Nov 20th, 2019 12:01 am

शिमला – हिमाचल का मौसम आने वाले दिनों में खराब रहेगा। हालांकि बुधवार को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के बादलों के साथ ही कई जगह बारिश व हल्का हिमपात होने की भी संभावना है। इसके साथ ही 21 व 22 नवंबर को राज्य के मैदानी, मध्य व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में कई दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कंपकंपी ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं। उधर, मैदानी क्षेत्रों में भी यही हाल है। सुबह-शाम इतनी ठंड हो गई है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। फिलहाल मंगलवार को शिमला सहित अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। कहीं भी बारिश व बर्फबारी रिकॉर्ड नहीं की गई, जबकि मौसम में काफी ठंडक महसूस की जा रही है। हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का बदलता मिजाज देखते हुए पर्यटकों का रुख भी राज्य की ओर होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार दिसंबर के शुरू में ही बर्फबारी हो जाएगी, जिससे राज्य के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना भी जल्दी शुरू हो जाएगा।

कहां, कितना रहा तापमान

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    18.8       8.6

सुंदरनगर  23.0       6.9

भुंतर       22.1       3.9

कल्पा     15.5       2.0

धर्मशाला   17.6       10.2

ऊना       26.2       9.7

सोलन     23.5       5.6

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

नाहन      22.6       13.9

केलांग     04.3       -6.4

कांगड़ा    23.4       9.4

बिलासपुर 23.8       11.5

हमीरपुर    22.9       11.0

चंबा       21.9       6.5

डलहौजी  10.6       9.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App