आनी में रिमझिम बरसे बादल

By: Nov 8th, 2019 12:21 am

आनी – गुरुवार को समूचे आनी क्षेत्र में  काफी लंबे अरसे बाद हल्की वर्षा हुई, जबकि तापमान में गिरावट आने से यहां के प्रमुख दर्रे जलोड़ी जोत सहित अन्य ऊंची पहाडि़यों पर हल्की बर्फबारी हुई है। जानकारी के अनुसार आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले प्रमुख सड़क मार्ग एनएच-305 के मध्य स्थित जलोड़ी दर्रे पर करीब आधा फुट ताजा हिमपात होने से मार्ग में वाहनों की रफ्तार दोनों ओर से थम गई है। मार्ग अवरुद्ध होने से आनी वाह्य सराज क्षेत्र से जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया है। बर्फबारी से घाटी में शीतलहर दौड़ गई है। वर्षा से जहां वातावरण में नमी का संचार हुआ है, वहीं लोगों को खुष्क ठंड से निजात मिली है। वर्षा फसलों की अच्छी पैदावार के लिए काफी लाभप्रद साबित हुए हैं, जिससे किसानों व बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App